नाट्य प्रतियोगिता में रंग दर्पण विजेता, मिला 75 हजार रूपए इनाम

झारखंड सरकार की पहल पर मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्य निदेशालय व कला-संस्कृति विभाग ने दो दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन ऑड्रे हाउस में किया। विभिन्न नाट्य ग्रुप ने नाटक में मादक पदार्थों से हानि व बचाव को दिखाया। पहले नाटक को हेहल की टीम ‘चाला अखरा कोड़हा’ ने प्रस्तुत किया। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को दिखाते हुए बताया कि कैसे नशे की वजह से पूरा घर खत्म हो गया, बेटे-बाप सब की मृत्यु हो गई। समय पर नशा करने के लिए पैसे न मिले तो चोरी करना या फिर घर के बाकी जो सदस्य बेकसूर होते हैं, उन्हें भी बेवजह इसका हिस्सा बनना पड़ता है। अधिक नशा के सेवन करने पर अपने ही रिश्तेदार का कत्ल कर बैठता है। इसके लिए गांव में एक ग्राम सभा बुलाई गई। सारे लोग मंथन करने के बाद निर्णय लेते हैं कि हम खेती नशीले पदार्थों का करते है, क्यों न उसे छोड़ कर अच्छी व फसलों की पैदावार की जाए। जैसे आम, शरीफा, संतरा, कटहल आदि की पैदावार करके जीवन संवारेंगे और इस बुरी आदत को पूरी तरह जड़ से मिटा देंगे। नशे का ठेका ने रंग दर्पण को दिलाया पुरस्कार
रांची की प्रसिद्ध नाट्य संस्था रंग दर्पण ने मंगलवार को नाटक ‘नशे का ठेका’ की प्रस्तुति दी थी। इस नाटक में समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और इसके दुष्परिणामों पर गंभीर दृष्टिकोण प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति की खास बात यह रही कि इसे मनोरंजक स्टाइल में पेश किया, जिससे दर्शक हंसते रहे। सामाजिक संदेश भी िदया। दूसरे दिन इन टीमों ने लिया भाग
नाटक में रांची की 5 टीम एक्सपोजर, चाला अखरा कोड़हा, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो, बिरसा कला केंद्र, मैट्रिक्स ए स्टेप फोर ह्यूमैनिटी शामिल थे। हजारीबाग से एक टीम सम्राट हजारीबाग व पलामू से मासूम आर्ट ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों में… रंग दर्पण के कैलाश नायक, इंद्रजीत सिंह, विनोद जायसवाल, बिपिन कुमार, शर्मिष्ठा शर्मा, हिमांशु कुमार, आकाश मिश्रा, लवकुश कुमार, आकांक्षा चौधरी, बिनीता टोप्पो, सोनल स्वप्निल टोप्पो, एमके सहित 18 कलाकारों ने एक्टिंग की। इस नाटक के लेखक: सूरज खन्ना, निर्देशक: अशोक गोप, सह-निर्देशक: हिमांशु कुमार, मार्गदर्शन: डॉ. अनिल ठाकुर, संगीत: नमिता कुमारी, सेट डिज़ाइन: सुंदरम ओझा व प्रकाश, परिकल्पना: स्वास्तिका शर्मा ने िकया। कला निकेतन, धनबाद की टीम सेकेंड नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्य के नाट्य दलों को क्रमशः 75 हजार, 50 हजार और 35 हजार रुपए की राशि सांस्कृतिक कार्य निदेशालय देगा। नाट्य प्रस्तुतियों के बाद रंग दर्पण, रांची की टीम फर्स्ट, कला निकेतन धनबाद की सेकेंड और हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम हजारीबाग थर्ड हुईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में प्रसिद्ध नाटककार डॉ. सुशील कुमार अंकन, राकेश रमण, शाकिर तसनीम व नियति कल्प शामिल थे। पंचायत का फैसला- नशीले पदार्थों की खेती छोड़ अब फसलों की पैदावार कर जीवन संवारेंगे गांव वालों ने जब देखा कि नशे के कारण युवा मारे जा रहे हैं तो मादक पदार्थ नहीं उगाने कहा। नाटक में नशे की विभीषिका को दिखाते हुए बताया कि कैसे पूरा परिवार मारा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *