रांची की बेटी राखी खेतान मितरुका एशिया केक ऑस्कर-2025 में ब्रांड एंबेसडर बनीं

रांची की बेटी व द केक थ्योरी की संस्थापक राखी खेतान मितरुका ने एशिया के प्रतिष्ठित केक आर्ट फेस्टिवल ‘एशिया केक ऑस्कर-2025’ में अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति व इनोवेशन से देश का नाम रोशन किया। यहां राखी को पुरस्कार के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया। राखी ने बताया कि उनकी केक डिजाइनिंग सिर्फ मिठास नहीं रचती, वो कहानियां कहती हैं। कहानियां जो स्वाद से ज़्यादा संवेदना में बसी होती हैं। मैं कोशिश करती हूं कि कलाकृतियों में बारीकियों की बेमिसाल पकड़, रंगों की अद्भुत समझ व रचनात्मकता की अनूठी छाप पेश करूं। उन्होंने बताया कि केक केवल मिठाई नहीं, बल्कि एक कला है। मुरारी लाल खेतान व स्व. लीना देवी की पुत्री राखी रांची के पोद्दार बागान की रहनेवाली हैं। शादी के बाद वह सि​लीगुड़ी में रहती हैं। लिटिल स्टार व गुरुनानक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद संत जेवियर्स से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *