रांची | छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन रांची (सीएए) की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन फुटबॉल-2025 का चैंपियन ब्लैक टाइगर बना। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ब्लैक टाइगर की टीम ने मेकॉन जैसी मजबूत टीम को 1-0 से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। लगातार हो रही बारिश के बीच खिलाड़ियों ने लगातार एक दूसरे की टीम पर हमला किया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के खेल में ब्लैक टाइगर के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। खेल के 51वें मिनट में सुमित ने एक बेहतरीन गोलकर ब्लैक टाइगर की टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मेकॉन के खिलाड़ियों ने ब्लैक टाइगर टीम के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सके व मैच एक गोल से हार गए। रांची | सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कक्षा तीन के अरसल खान ने अंडर 11 एकल वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5वीं के फैजल खान ने अंडर 11 व अंडर 13 दोनों श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया व कक्षा 7वीं के अली साद खान ने अंडर 15 श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। झारखंड राज्य टेनिस टूर्नामेंट में स्नेहल सिंह मुंडा ने अंडर 18 वर्ग में एकल व युगल दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी के छात्रों की टेनिस में बड़ी जीत


