रांची | झारखंड की बालक व बालिका सुपर स्पीड खो-खो टीम फेडरेशन कप में भाग लेने के लिए बुधवार को हटिया रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 27 से 29 जून 2025 तक पालम, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इससे पहले टीम का चयन राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था, जिसके उपरांत 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय वा में किया गया।


