भास्कर संवाददाता | चूरू कांग्रेस शहर व देहात ब्लॉक कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस में बुधवार को पीसीसी के निर्देशानुसार प्रेस वार्ता हुई। पीसीसी प्रतिनिधि श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, पीसीसी सचिव दिनेश कस्वां, तारानगर प्रधान संजय कस्वां, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया आदि पदाधिकारियों ने प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष होने पर उनकी नीतियों व प्रबंधन का विरोध जताया। इंदौरा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में जनता को किसी भी प्रकार की राहत प्रदान करने में असफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार कोई काम नहीं कर पाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी की निंदा की। बुडानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष पहले आमजन व किसानों से जो वादे किए थे, उनको अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, पंस. नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र बुडानिया, पीसीसी महासचिव रामजीलाल शर्मा आदि मंचस्थ थे। इस दौरान आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, हेमंत सारस्वत, विद्याधर मेघवाल, अबरार खान, रामप्रताप कांटिवाल, सोहनलाल मेघवाल, प्यारेलाल दानोदिया, हर्ष लांबा, अजीज दिलावरखानी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।


