मजीठिया को आज अदालत में पेश करेगी विजिलेंस:आय से अधिक संपत्ति का दर्ज किया है केस; वकील ने उठाए तीन सवाल

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले, बुधवार रात मजीठिया के वकीलों ने अदालत से अनुमति मिलने के बाद एक घंटे तक उनसे मुलाकात की। वहीं, विजिलेंस द्वारा इस मामले की प्रत्येक स्तर पर पड़ताल की जा रही है। यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। सभी राजनीतिक दल इस कार्रवाई गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। मजीठिया से मुलाकात के बाद वकील ने उठाए तीन प्वाइंट 1.मजीठिया से मुलाकात करने वाले उनके वकील और पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि विजिलेंस की हिरासत में मजीठिया बिल्कुल ठीक हैं। सरकार कह रही है कि यह कार्रवाई युद्व नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत की गई है। हालांकि, मजीठिया पर जो मामला दर्ज किया गया है, वह आय से अधिक संपत्ति का है। 2. जिस रिपोर्ट को आधार बनाकर यह केस दर्ज किया गया है, उसे तो सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। यह रिपोर्ट विजिलेंस को रात 10:40 बजे मिली और सुबह 4:40 बजे आपने केस दर्ज कर दिया। मजीठिया मुख्यमंत्री भगवंत मान और सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मान की सेहत के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। 3. लोगों को गुमराह करना बंद करें। जिस विभाग के बाहर हम खड़े हैं, उसका काम आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच करना है, जबकि नशों से जुड़े मामलों की जांच नारकोटिक्स विभाग करता है। जो नशे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, उसका अभी तक चालान पेश नहीं किया गया है। सरकार के पास नशों से जुड़े केस में कोई सबूत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में जिस रिपोर्ट को आधार बनाकर मजीठिया की जमानत रद्द करवाने सरकार गई थी, अब उसी को आधार बनाकर यह मामला दर्ज किया गया है। इस आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है विजिलेंस ने जो केस मजीठिया पर दर्ज किया है। उस बारे बताया है कि साल 2021 में दर्ज एनडीपीएस केस को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है। इसके मुताबिक, मजीठिया ने 540 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बनाई हुई है। उनके बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि 141 करोड़ रुपए का विदेशी कंपनियों से लेनदेन है। इसके अलावा, कंपनी के वित्तीय विवरणों में बिना किसी सूचना और स्पष्टीकरण के 236 करोड़ रुपये की राशि सामने आई है। मजीठिया के घर से 30 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और अन्य चीजें मिली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *