रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर प्रतिभाएं सम्मानित

भास्कर न्यूज | कवर्धा वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर 24 जून को जनपद पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 23 के जनपद सदस्य मीनाक्षी आसकरण धुर्वे ने अपने जनपद क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10 वीं के सत्र 2024-25 में सर्वोच्च अंक लेकर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः 201, 501, 750 रुपए के साथ सम्मान पत्र प्रदान किए। पूर्व जनपद सदस्य कुंभकरण सिंह गोंड ने बताया कि मीनाक्षी आसकरण धुर्वे ने अपने घोषणा पत्र में क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में शिक्षा को बढ़ावा देने प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर प्रोत्साहित करने शिक्षा प्रोत्साहन राशि की स्वयं द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाना घोषित है। इसी कड़ी में इस वर्ष का सम्मान राशि 24 जून वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर दिया गया। इसके अलावा जवाहर नवोदय व एकलव्य आवासीय स्कूल, प्रयास आवासीय स्कूल में चयन होने पर एक हजार रुपए शिक्षा प्रोत्साहन राशि दिया जाना घोषित है। इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक संजीव कुमार शर्मा मौजूद थे। इनका किया सम्मान प्राथमिक स्कूल रेंगाखार खुर्द के आराध्या लांझी पिता संतोष लांझी, प्राथमिक स्कूल कोडार से नीलेश्वरी पटेल पिता गोविंद पटेल, प्राथमिक स्कूल नयापारा रेंगाखार खुर्द से समर पटेल पिता आनंद पटेल, प्राथमिक स्कूल बरपेलाटोला से कीर्ति पटेल पिता नीलम पटेल, प्राथमिक स्कूल नेवारी मधु यादव पिता गोविंद, प्राथमिक स्कूल जोराताल से आयुषी जायसवाल पिता रूपचंद जायसवाल, प्राथमिक स्कूल तालपुर से मुस्कान धुर्वे, पूर्व माध्यमिक स्कूल रेंगाखार से अहिल्या पटेल पिता रजनू पटेल का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *