भास्कर न्यूज | बालोद धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत बालोद विकासखंड के देवारभाट और गुंडरदेही के लासाटोला गांव में लाभ संतृप्ति शिविर लगाए गए। दोनों जगहों पर कुल 207 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति-निवास प्रमाण पत्र, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मनरेगा जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। देवारभाट में 19 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 3 को जाति-निवास प्रमाण पत्र, 1 को उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 1 को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिला। यहां 43 लोगों की सिकलसेल और एनीमिया जांच हुई। 36 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। लासाटोला में 25 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 15 को आधार कार्ड, 8 को नया राशन कार्ड, 4 को जाति-निवास प्रमाण पत्र, 12 को किसान क्रेडिट कार्ड और किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया। देवारभाट शिविर में जनपद सदस्य टेमन लाल साहू मुख्य अतिथि रहे। सरपंच कृष्ण कुमार, लता कोर्राम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। 4 को उज्ज्वला गैस कनेक्शन िदए : लासाटोला के शिविर में 2 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, 4 को उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 5 को श्रम कार्ड मिला। यहां 8 हितग्राहियों को आवासहीन परिवार के रूप में चिन्हित किया गया। 15 लोगों की सिकलसेल और एनीमिया जांच हुई।


