पति सहित पांच ससुराल वालों पर मामला दर्ज:जातिगत अपमान की वजह से महिला ने लगाई थी फांसी

बिलखिरिया की कोकता मल्टी में 6 अगस्त को फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली सोरम मालवीय (30) के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जातिगत अपमान से दुखी होकर महिला ने आत्महत्या की थी। लव मैरिज करने वाली महिला का पति और ससुराली जातिगत अपमान करते थे। चार महीने की जांच के बाद पुलिस ने पति महेश पुरी के अलावा ससुर, चाचा ससुर और दो जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि 2015 में सोरम और महेश पुरी ने लव मैरिज की थी। दोनों के घर वाले शादी के खिलाफ थे, फिर भी महेश उसे घर ले गया। सोरम को जरा भी आभास नहीं था कि उसे पिछड़ी जाति में होने का खामियाजा उठाना पड़ेगा। 2017 में एक शिकायती आवेदन भी दिया था
पुलिस के अनुसार ढाई साल पहले महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत शुरू हुई थी। इससे पहले 2017 में महिला ने एक शिकायती आवेदन थाने में दिया था। इस आवेदन में भी जातिगत अपमान की बात लिखी हुई थी। यह आवेदन पुलिस के हाथ आ गया है। इस आवेदन को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *