भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों की ओर से भजन संध्या करवाई गई। इसकी अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर गौरव थापर ने कहा कि संतों की शरण से जगत भी सुधरता है और अगत भी। तन और मन की पवित्रता से जगत सुखी होता है। उन्होंने कहा कि तन सुखी रहता है पवित्र अन्न से, यानी ऐसा अन्न जो आपने हक हलाल की कमाई से कमाया हो। पवित्र अन्न ही मन को पवित्र रखता है। इसका जगत सुखी हो जाता है उसका अगत स्वत: ही बन जाता है। इस मौके पर स्वीटा राम, संजीव जैन, वरुण, गगन गरोवर, पवन मल्होत्रा, मनोज बाहरी, रवि मदान, विवेक हांडा, विवेक मल्होत्रा, पवन कोछड़ समेत अन्य मौजूद रहे। प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में उपस्थित श्रद्धालु।


