रांची | एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने विभिन्न संस्थाओं व एजेंसियों के साथ मिलकर भारत सरकार का जीरो कार्बन 2070 के लक्ष्यों को लेकर देश के 7 राज्यों में व्यापक पौधरोपण का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा 12 जून से 24 जून तक पौधरोपण पखवाड़ा मनाया गया। झारखंड राज्य में नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य के एकलव्य मॉडल रेसीडेंशियल स्कूलों में पौधरोपण कार्य किया गया है। इस पखवाड़े नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स के 16 विद्यालयों में पौधरोपण कार्य किया गया है। कार्यक्रम में संस्था के सीईओ अश्विनी प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी प्रेमेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह, अखिलेश कुमार व अन्य ने योगदान दिया।


