रांची | यंग इंडियन संस्था के सौजन्य से श्रीराम बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नगड़ी में फर्स्ट रिस्पोंडर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि अगर किसी का रोड एक्सीडेंट हो जाए, तो शुरुआती आधे घंटे में कैसे मरीज को फर्स्ट एड देकर अस्पताल जाने तक उसकी जान कैसे बचाई जा सकती है। आज कल के तनाव वाले जीवन मैं ह्रदय पक्षघात होना बहुत ही आम बीमारी जैसी हो गई है तो इस कार्यशाला मैं कैसे अपने विवेक से उसे ठीक करें उसकी भी जानकारी दी गई है।


