गेवरा में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा कल निकलेगी

गेवरा-दीपका | श्री जगन्नाथ जन कल्याण समिति गेवरा-दीपका के तत्वावधान में श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा का आयोजन गेवरा में होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि रथयात्रा की शुरुआत 27 जून गुरुवार को श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर गेवरा परिसर से दोपहर 4 बजे होगी, जो मौसी मां दीपेश्वरी माता मंदिर, आजाद चौक दीपका कॉलोनी तक जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिसकी तैयारी समिति ने पूरी कर ली है। रथ यात्रा की वापसी यात्रा 5 जुलाई को मौसी मां दीपेश्वरी मंदिर से दोपहर 4 बजे प्रारंभ होगी और िफर श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर गेवरा में समाप्त होगी। इस दौरान श्री जगन्नाथ जन कल्याण समिति गेवरा-दीपका परिवार द्वारा भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण सहित धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के सदस्य सरोज साहू ने बताया कि रथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। तब से लगातार हर साल गेवरा में रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में रथ यात्रा की ख्याति फैल रही है। इसमें शामिल होने श्रद्धालु भक्तजनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। रथ यात्रा की तैयारी पहले से ही पूर्ण कर ली गई है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम यहां किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *