नाबालिग प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर फोटो पोस्ट किया, दोनों ने लगाई फांसी

भास्कर न्यूज | कोरबा एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरने और मंगल सूत्र पहनाने के बाद मोबाइल से फोटो लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। बाद में प्रेमी जोड़े ने खेत में बने झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत लखनपुर गांव की है। जहां रहने वाले 18 वर्षीय चक्रधर नगेशिया मंगलवार की सुबह 9 बजे घर से सामान लेने दुकान जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा। परिजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। रात में चक्रधर के दोस्तों ने मोबाइल पर सोशल मीडिया में देखा तो चक्रधर का उसकी 15 वर्षीय प्रेमिका को सिंदूर भरते और मंगल सूत्र पहनाते हुए स्थिति का फोटो पोस्ट था। एक फोटो में जो स्थान था वह चक्रधर के परिवार के खेत का नजर आ रहा था। जानकारी होने पर परिजन रात 10 बजे खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे तो वहां पुरानी झोपड़ी(मचान) में चक्रधर व उसकी प्रेमिका का शव फांसी के फंदे पर एक साथ लटक रहा था। घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया गया। बुधवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 35 किमी दूर गांव से प्रेमी के पास पहुंची थी प्रेमिका बालिका गोढ़ी के आगे करमंदी गांव की रहने वाली थी, जो मंगलवार सुबह भैसमा के स्कूल में अपनी 8वीं कक्षा की मार्कशीट लेने की बात कह घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी। दूसरी ओर वह 40 किमी दूर कटघोरा के लखनपुर में अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। जहां घर से दूर चक्रधर व नाबालिग घूमते रहे। शाम को परिजन खेत से लौटे तो वे उसी खेत में बनी झोपड़ी में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने पति-पत्नी की तरह सिंदूर लगा व मंगल सूत्र पहने हुए मोबाइल से फोटो खींच सोशल मीडिया में पोस्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *