खन्ना एसएसपी ने बुलाई क्राइम मीटिंग:लंबित मामलों की समीक्षा की, नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस का निर्देश

पुलिस जिला खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. ज्योति यादव ने शहर के सभी थाना प्रमुखों (एसएचओ) के साथ विशेष क्राइम मीटिंग की। यह बैठक स्थानीय क्राइम कंट्रोल, लंबित मामलों के निपटारे और नशा तस्करी के खिलाफ रणनीति बनाने को लेकर बुलाई गई थी। बैठक के दौरान एसएसपी डा. ज्योति यादव ने थानों में लंबित आपराधिक मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी केसों की जांच तेजी से पूरी कर उन्हें जल्द कोर्ट तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में देरी नहीं होनी चाहिए। नशा तस्करी समाज के लिए बड़ा खतरा : ज्योति डा. यादव ने विशेष रूप से नशा तस्करी को समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि ड्रग तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने थानों को निर्देश दिए कि नशा बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जाए। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों, शरारती तत्वों और संगीन अपराधों में शामिल व्यक्तियों पर सख्ती से नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने यह भी कहा कि जनता का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होनी चाहिए। बैठक में सभी एसएचओ और प्रमुख पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *