मानसा में किसानों ने किया MLA के घर का घेराव:212 एकड़ भूमि अधिग्रहण का विरोध, बोले-एक इंच भी जमीन नहीं देंगे

मानसा में गुरुवार को किसान संगठनों ने विधायक विजय सिंगला के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का विरोध पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत गांव ठुठियावाली में 212 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर है। किसान नेता रुलदु सिंह मानसा, राम सिंह, जगदेव सिंह और कुलवंत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में किसानों की जमीन हड़पने का नया प्लान बनाया है। जानें क्या है मामला सरकार की योजना के अनुसार किसानों को जमीन के बदले पैसा नहीं, बल्कि रोजगार चलाने के लिए कुछ हिस्सा दिया जाएगा। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जबरन जमीन अधिग्रहण की कोशिश की गई तो वे सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। किसानों ने विधायक विजय सिंगला पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि विधायक ने अब तक विधानसभा में उनकी आवाज नहीं उठाई। इसी कारण उन्होंने विधायक के घर का घेराव किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *