बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा कर बिहार सहित पूरे देश की सुख-शांति की कामना की। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बाबा के दर्शन से आत्मिक शांति मिली। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और साफ-सफाई की सराहना की। बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। केंद्र और राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही: मंत्री मंत्री ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। मंत्री ने श्रद्धालुओं से आस्था और स्वच्छता को एक साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।


