अबोहर के निचले इलाकों में जलभराव:मानसून की पहली बारिश, सीवरेज ओवरफ्लो से लोग परेशान, बिजली आपूर्ति बाधित

फाजिल्का जिले के अबोहर में मानसून की दस्तक के साथ कल रात से जारी बारिश ने शहर की व्यवस्था को प्रभावित किया है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पटेल पार्क के निकट और जैन नगरी के इलाके में बारिश का पानी जमा हो गया है। गलियों में जमा हुआ गंदा पानी वहीं बारिश के कारण देर रात से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 10 बजे तक भी बिजली व्यवस्था सामान्य नहीं हो पाई। जैन नगरी के गली नंबर 1 के छठे, सातवें, आठवें और नौवें चौक में सीवरेज ब्लॉकेज की वजह से स्थिति और गंभीर हो गई है। सीवरेज का पानी बैक फ्लो के कारण गलियों में भर गया है। कुछ निचली गलियों में पानी घरों में भी घुस गया है। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हर बरसात में प्रशासन की लापरवाही से उनके क्षेत्र में यही स्थिति बनती है। लोगों ने सीवरेज बोर्ड से तत्काल समाधान की मांग की है। शहर से 6 किलोमीटर दूर स्थित सेमनाला जलकुंभी से भरा हुआ है। ड्रेनेज विभाग ने मानसून से पहले इसकी सफाई नहीं करवाई है। अगर बारिश लंबे समय तक जारी रही तो बाढ़ का खतरा बन सकता है। मीडिया पहले ही प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *