ब्रह्मकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका की पुण्यतिथि पर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती को लाल बाग स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र वरदान भवन में उनकी 60वीं पुण्य स्मृति दिवस पर मंगलवार को ब्रह्मकुमारीज परिवार द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के गुण एवं विशेषताओं के साथ ही उनके त्याग तपस्या एवं संस्था के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद कर उनसे प्रेरणा लेकर जीवन को उनके समान बनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पार्षद राजा माखीजा, चंद्रशेखर लश्करे, सावन वर्मा, रवि सिन्हा, कृष्णकुमार द्विवेदी, लोकपाल अमलेन्दु हाजरा, वरिष्ठ पत्रकार सीएल जैन सोना, राजू डागा, महेश जॉनी, सुदामा मोटलानी, डॉ.नरेन्द्र गांधी, सुरेश भीमनानी, दिनेश भट्टर, जुगल लड्ढा, वकील रमेश गुप्ता, हरीश गांधी, कृष्णकुमार शर्मा, प्राचार्य भारती गौते, समाजसेवी शारदा तिवारी, डॉ.प्राची अग्रवाल, योग शिक्षिका डॉ.साधना तिवारी, रूप साहू, अनिता जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *