एनीमिया मुक्त जिला बनाने का अभियान:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बनाए गए 230 केंद्र; 65 हजार महिलाओं की होगी जांच

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 से 45 साल की महिलाओं का ब्लड टेस्ट किया जा रहा है। जिले में कुल 230 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 212 ग्रामीण और 12 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। इन केंद्रों पर लगभग 65 हजार महिलाओं के ब्लड टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रक्त शक्ति महाभियान’ नाम दिया है। इस अभियान में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। महिला अधिकारियों ने कराया टेस्ट कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने की। उनके साथ अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, अनुविभागीय अधिकारी ऋचा चंद्राकर, सीईओ नम्रता शर्मा, जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड और गौरेला नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा ने भी अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया। दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंची मेडिकल टीम कलेक्टर मंडावी के मुताबिक, जिले के दूरदराज के क्षेत्रों तक मेडिकल टीमें पहुंच रही हैं। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के गांव-गांव में इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *