धनबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को DCLR कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अनीश कुमार ने वीर बहादुर सिंह से जमीन म्यूटेशन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 15 हजार रुपए की मांग की थी। फाइल को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी वीर बहादुर सिंह का जमीन म्यूटेशन का आवेदन अंचल कार्यालय से खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने DCLR कार्यालय में अपील की। कंप्यूटर ऑपरेटर ने फाइल को आगे बढ़ाने और आदेश पास कराने के लिए रिश्वत मांगी। ACB के एसपी बिनोद कुमार के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन किया गया। आरोप सही पाए जाने पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी को कार्यालय में ही पकड़ लिया।


