मेयर से मिले पटाखा कारोबारी दुकानों के लिए नई साइट का मुद्दा उठाया

जालंधर | नगर निगम में बुधवार को पटाखा दुकानदारों ने मेयर वनीत धीर से मुलाकात की। इस दौरान कारोबारियों ने पटाखा बाजार के लिए नई जगह चयनित करने की मांग की। बता दें कि मंगलवार को डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आने वाली दीपावली पर बर्ल्टन पार्क में लगने वाले पटाखा बाजार को वहां लगाने से मना कर दिया है। इसके बाद दुकानदारों ने मेयर से मुलाकात की। मेयर ने कारोबारियों को पटाखा बाजार के लिए जल्द ही नई जगह चयनित करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अमित भाटिया, गुरविंदर भाटिया, विकास भंडारी, संजीव बाहरी, रवि महाजन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे। मेयर वनीत धीर से मुलाकात करते पटाखा कारोबारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *