कोलकाता में लॉ कॉलेज की स्टूडेंट से गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह हुई। घटना 25 जून की है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम ग्राउंड फ्लोर के एक गार्ड रूम में दिया गया है। आरोपियों का नाम मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) है। गिरफ्तार आरोपियों में दो कॉलेज के छात्र हैं और पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा है। भाजपा ने मनोजीत के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का आरोप लगाया है। पहले समझिए मामला क्या है पुलिस की FIR के मुताबिक, घटना साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की है। कैंपस के एक गार्ड रूम में गैंगरेप बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे के बीच किया गया। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले मुझे कॉलेज में रुकने के लिए कहा। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में ले गए, जहां आरोपियों ने रात करीब 10 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया।’ पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘सामूहिक दुष्कर्म के दौरान रिकॉर्डिंग भी की गई। बाद में मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी से इस घटना के बारे में बात की तो वे वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे।’ चारों आरोपियों के मोबाइल जब्त पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी मोनोजित मिश्रा और जैब अहमद को 26 जून को शाम 7:20 और 7:35 बजे के बीच सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान के पास से पकड़ा गया। दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27 जून की रात 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. नयना चटर्जी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोजीत कॉलेज का पूर्व छात्र और वकील है। उसे संस्थान की गवर्निंग बॉडी ने अस्थायी नियुक्ति दी गई थी। महिला आयोग ने कहा- जांच समय से पूरी हो राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कोलकाता गैंगरेप मामले में खुद से नोटिस लिया है। NCW की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा- इस घटना की तुरंत और तय समय में जांच की जाए। पीड़ित को मेडिकल, मानसिक और कानूनी मदद दी जाए। मुआवजा भी दिया जाए।’ भाजपा का आरोप- एक आरोपी तृणमूल से जुड़ा हुआ भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक बंगाली न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, “हैरान कर देने वाली घटना! एक महिला लॉ छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में गैंगरेप हुआ, आरोपियों में एक पूर्व छात्र और दो कॉलेज स्टाफ शामिल हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में एक तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा व्यक्ति भी शामिल है। 2024 में आरजी कर हॉस्पिटल में डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था ———————— रेप-मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार:सजा का ऐलान 20 जनवरी को, संजय बोला- मुझे फंसाया गया, इसमें IPS शामिल कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने 18 जनवरी को मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। सजा का ऐलान सोमवार (20 जनवरी) को किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…


