सत्ता डमागाई तो संविधान को कुचल दिया: शालिनी

भास्कर न्यूज | सरोना भाजपा मंडल सरोना द्वारा सरोना मंडी परिसर में संविधान हत्या दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन शालिनी राजपूत थीं। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेश सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा मरकाम, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया थे। मुख्य अतिथि शालिनी राजपूत ने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार द्वारा देशवासियों पर अचानक थोपे गए आपातकाल के काले सच की सभी को जानकारी होना जरूरी है। 25 जून वह दिन है, जब लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या हुई थी। सत्ता के लालच में नियम व कानून को ताक पर रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए तत्कालीन सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी। राजपूत ने बताया इसका विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों, देशवासियों और मीडिया संस्थानों की आवाज को दबाया गया तथा उन्हें जेल में डाल दिया गया। लोगों को जबरदस्ती नसबंदी कराई गई। उन्होंने जिले के मीसाबंदियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के संविधान का पालन एवं अनुसरण करने की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेश सिन्हा ने भी 1975 में लगाए गए आपातकाल के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, महाकाली समिति अध्यक्ष जीवन नेताम ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री कन्हैया नेताम, किशोर भास्कर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक निषाद, भागवत जैन, बिमतेश यादव, अरविंद भारती, राजेश कलिहारी, कमलेश नेताम, संत यादव, डिकेश्वर साहू, दीपक साहू, घनश्या कोराम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *