कोपरा नवापारा| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में गरियाबंद पहुँचे छग के राजस्व, खेल व युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा से कुर्मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। उक्त मुलाक़ात राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू तथा भाजपा जिलाध्यक्ष व कुर्मी समाज के संरक्षक अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने समाज की विभिन्न समस्याओं से मंत्री टंकराम वर्मा को अवगत कराया तथा गरियाबंद में निर्माणाधीन छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन निर्माण में हो रही देरी पर ध्यान आकर्षित कराया।


