पूर्व विधायक से फिरौती मांगने वाला प्रयागराज से गिरफ्तार:बिहार के आरोपी ने परिचित की बेटी को अगवा करने की दी धमकी,मांगे थे 20 लाख

बिलासपुर के कांग्रेस पूर्व विधायक शैलेश पांडेय से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र निवासी बच्चू झा उर्फ बबूवा पांडेय उर्फ बच्चा यादव (30) के रूप में हुई है। पूर्व विधायक ने 25 जून को सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने पूर्व विधायक को फोन कर उनकी एक परिचित की दिल्ली में पढ़ाई कर रही बेटी के अपहरण की धमकी दी थी। धमकी के साथ 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। पीड़िता दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। पूर्व विधायक ने की थी शिकायत पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने 25 जून को सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी रोशन आहुजा और प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के प्रयागराज में होने का पता चला। वाराणसी और प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ की मदद से उसे रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले विधायक की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था। कुछ महीनों से बातचीत बंद होने के कारण यह हरकत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *