EOW ने इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाले में चालान पेश किया:17 लोगों के खाते से 1 करोड़ 65 लाख गबन का आरोप,महिला समेत 4 आरोपी

छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने इंडियन-ओवरसीज बैंक के फर्जी ज्वेल लोन केस में 2000 पेज का चालान पेश किया है। इसमें बैंक मैनेजर, एक महिला समेत कुल 4 आरोपी बनाए गए हैं। EOW की टीम ने करीब 3 महीने पहले तत्कालीन सहायक शाखा प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही को ओडिशा के बरगढ़ से गिरफ्तार किया था। इस मामले में EOW ने अपनी प्रेस नोट ने बताया कि, साल दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तक इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम, गरियाबंद में 17 खाता धारकों के नाम में फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपियों ने बिना खाता धारकों के फार्म वाउचर भरे। फिर उनकी सहमति के बिना वैधानिक तरीके से कंप्यूटर में फर्जी ज्वेल लोन तैयार किए। इसके जरिए आरोपियों ने फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक से 1 करोड़ 65 लाख रुपए गबन किए थे। 2023 में हुआ था केस दर्ज मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बैंक में हुए घोटाले में अपराध दर्ज किया था। इस मामले में धारा 13 (क) भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 और धारा 409 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया था। साल 2022 में हुए इंडियन ओवरसीज बैंक ने इन कर्मचारियों पर एक्शन लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *