11 जनवरी को दयोदय व जयपुर सुपर कोटा तक चलेगी:12 जनवरी को रणथम्भौर एक्सप्रेस, जोधपुर-भोपाल रद्द रहेगी, जयपुर- सवाईमाधोपुर के बीच रहेगा ब्लॉक

जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखंड के सिरस एवं बनस्थली निवाई स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का काम किया जाना है। इसके चलते 12 जनवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। करीब 11 घंटे के ब्लॉक के चलते रणथम्भौर एक्सप्रेस, जोधपुर-भोपाल रद्द रहेगी। वहीं 11 जनवरी को दयोदय व जयपुर सुपर कोटा तक चलेगी। 12-13 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें – गाड़ी संख्या 19721, जयपुर-बयाना जं. एक्सप्रेस -गाड़ी संख्या 19722, बयाना जं.-जयपुर एक्सप्रेस -गाड़ी संख्या 12465, इन्दौर-जोधपुर रणथम्भौर एक्सप्रेस – गाड़ी संख्या 12466, जोधपुर-इन्दौर रणथम्भौर -गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस -13 जनवरी को गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। आंशिक निरस्त गाड़ियां (प्रारम्भिक स्टेशन से) -गाड़ी संख्या 12181जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 11 जनवरी को कोटा तक चलेगी। कोटा-अजमेर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। -गाड़ी संख्या 12182, अजमेर -जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 12 जनवरी को कोटा से चलेगी।अजेमर-कोटा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। -गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेन्ट्रल -जयपुर एक्सप्रेस 11 जनवरी को कोटा तक चलेगी।कोटा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। -गाड़ी संख्या 12956, जयपुर -मुम्बई सेन्ट्रल एक्सप्रेस 12 जनवरी को जयपुर- कोटा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। -गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर ट्रेन 12 जनवरी को बदले हुए रूट जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी। भरतपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *