चित्तौड़गढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। जबकि कोहरे का असर छट चुका है। विजिबिलिटी भी पूरी तरह से क्लियर हो चुकी है। अलसुबह हल्की से धुंध देखी गई है। वहीं, दुर्ग पर बुधवार घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश भी हो सकती है। आसपास के जिलों में ओलावृष्टि को लेकर की अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल सकता है। बारिश के रुकते ही घना कोहरा छा सकता है। ठंडी हवाओं से हो रही परेशानी राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। चित्तौड़गढ़ में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन आज गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों के कारण कभी गर्मी तो गर्मी बहुत ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, रुक रुक कर ठंडी हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही है। शहर क्षेत्र में कोहरे का असर भी नहीं है। बुधवार को दुर्ग पर पूरे दिन कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी भी पूरी तरह से साफ है। बुधवार दोपहर के तापमान में 1.9 डिग्री का उछाल आया है। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मंगलवार दोपहर का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह, रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान 4 से 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में गुरुवार से मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह दो दिनों तक जारी रहेगा। जबकि आसपास के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है, इसका कुछ प्रभाव चित्तौड़गढ़ जिले के कुछ इलाकों पर पड़ सकता है। बारिश के बाद फिर से घना कोहरा छाएगा। बारिश के कारण फिर से ठंड का और ज्यादा प्रकोप बढ़ेगा। तापमान 4 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।


