जेएलएन मार्ग स्थित मॉल के बाहर बाइक से स्टंट करते युवक के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में युवक वर्ल्ड ट्रेड पार्क के बाहर स्टंट करता और वहां मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा पकड़ने की कोशिश करने पर टक्कर मार कर भागते हुए दिख रहा है। दूसरे वीडियो में युवक बाइक पर पीछे एक साथी को बैठा कर सिंगल टायर पर स्टंट करने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन अनियंत्रित होकर फिसल जाता है। जिसके चलते स्टंट वाली बाइक अन्य युवक की बाइक से टकरा जाती है। वीडियो पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर युवक को तलाश रही है।


