आबू-सा ठंडा उदयपुर…17 डिग्री:सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा ठंडा रहा दिन, रात 2.7 डिग्री बढ़कर 10.4

बादलों में छिपी लेकसिटी बुधवार को दिनभर घने कोहरे में लिपटी रही। दिन का पारा 17 डिग्री से आगे बढ़ ही नहीं पाया। यह बीते 24 घंटे में 6.4 डिग्री गिरकर सामान्य से रिकॉर्ड 9 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। दूसरी तरफ रात सामान्य से 1.6 डिग्री कम ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री बढ़त के साथ 10.4 हो गया। दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 8.8 डिग्री तय है। माउंट आबू में भी इतना ही ठंडा दिन (17 डिग्री) था। प्रदेश में सिरोही (17.5) दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। सीजन के पहले घने कोहरे के कारण सुबह 7 बजे विजिबिलिटी 800 मीटर थी, जो 9-10 बजे तक महज 450 मीटर रह गई। शाम 6 बजे यह 900 मीटर हो गई। दिनभर सर्द हवा ठिठुराती रही। नमी 80-85 फीसदी के बीच रही। इससे गलन भी परेशान करती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जब विजिबिलिटी 1000 मीटर या इससे कम रहने के साथ 80 से 90 फीसदी नमी ही कोहरे की शक्ल में दिखती है। एक हजार 3 हजार मीटर के बीच विजिबिलिटी कुहासा और धुंध कहलाती है। डबोक में भी अधिकतम पारे में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई। यह पारा 18.8 डिग्री रह गया। न्यूनतम 1.4 डिग्री बढ़कर 12.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से मौसम के ये मिजाज हैं। नतीजा ये रहा कि वॉलसिटी के बाजारों में जगह-जगह दिन भर अलाव जलते रहे। क्रिसमस की छुट्टी के बीच पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ रही। शिल्पग्राम भी खचाखच रहा। बता दें, पिछले साल 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री था। फिर महीने में इस कम नहीं गया। इससे पहले 2022 में 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री था। सीजन में सबसे सर्द दिन: शहर में बुधवार इस सीजन में सबसे सर्द था। दिन व रात के तापमान में महज 6.6 डिग्री का फासला रहा। अगले दो दिन में यह फासला और भी कम हो सकता है। विभाग के अनुसार गुरुवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शुक्रवार तक उदयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश (मावठ) हो सकती है। बादलों व ठंडी हवाओं से दिन में ठिठुरन रहेगी। हालांकि रात के पारे में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। उदयपुर समेत संभाग के लिए शीतलहर व कोहरे का येलो अलर्ट है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *