जगदलपुर में बिछेगी अंडरग्राउंड बिजली लाइन:बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा के दौरान नहीं होगी बिजली गुल, CM ने दी मंजूरी

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में अब अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाई जाएगी। जिससे बस्तर दशहरा के समय रथ परिक्रमा के दौरान बिजली गुल करने की जरूरत नहीं होगी। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने BJP प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर MLA के आग्रह पर इस काम को स्वीकृति दी है। दरअसल, किरण देव ने विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का आग्रह पत्र विष्णु देव साय से की थी। इसकी मांग रखी थी। वहीं CM साय ने दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की है। ये रहता है मार्ग दशहरा पर रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी ,भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है। रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गों पर विद्युत सेवा बाधित होती है। जिससे रथ परिक्रमा के दौरान लोगों को काफी मुश्किल होती है। MLA बोले- हमारी सरकार ने पूरी की मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की सालों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है। अब लोगों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे में रहकर देखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब रथ परिचालन के दौरान बिजली सप्लाई चालू रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *