नहीं रहे वरीय अधिवक्ता शशि भूषण

हजारीबाग | बार एसोसिएशन हजारीबाग के वरीय अधिवक्ता शशि भूषण लाल का निधन शुक्रवार सुबह हो गया। उन्होंने सदर अस्पताल के निकट स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वे पिछले दो महीना से बीमार चल रहे थे। वे 84 वर्ष के थे एवं 1969 से बार एसोसिएशन के सदस्य थे।वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ गए। शनिवार को उनका मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर उनके निधन की खबर सुनकर अधिवक्ताओं सहित राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन के सह सचिव सह मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि उनके निधन के बाद 28 जून को 11 बजे लाइब्रेरी हॉल में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *