सीसीएल कर्मी की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच हो: नीरज

भास्कर न्यूज | चरही मजदूर संगठन यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन संबद्धता एटक के क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र चरही के द्वारा नीरज कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके िलए सीसीएल महाप्रबंधक हजारीबाग कोयला क्षेत्र से नीरज कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते क्षेत्रीय सुरक्षा समिति में बैठने की अनुमति प्रदान देने की मांग की गई है। बीते 19.6.25 को द्वितीय पाली के संध्या लगभग 7:15 बजे परेज परियोजना में कार्यरत युगल कुमार महतो की दुर्घटना में उनकी मृत्यु साधारण दुर्घटना नहीं थी,एटक को ऐसा मानना है।उक्त दुर्घटना की जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए। एटक उक्त दुर्घटना को साधारण दुर्घटना नहीं मानती है,प्रबंधन भले ही दुर्घटना को महज संजोग बता कर भूल जाना चाहती है। कार्यकारी अध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है दुर्घटना की जांच उच्च स्तरीय नहीं होती तो,एटक आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *