सुवर्णप्राशन की प्रथम खुराक पिलाई

भास्कर न्यूज | हजारीबाग विद्या भारती के तत्वाधान में रथ यात्रा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में आयोजित सुवर्णप्राशन अभियान के तहत शुक्रवार को सुवर्णप्राशन की प्रथम खुराक विद्यार्थियों को दी गई। तीन से 11 वर्ष के विद्यार्थियों दावा दी गई। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अमिता कुमारी, सचिव डॉ. जयप्रकाश आनंद, विभाग निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा, सह विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वाटिका खंड में अभियान की शुरुआत की गई। सुनीता देवी एवं रूबी वाला ने लगभग 100 नन्हें – मुन्ने भैया/बहनों को विद्यालय के वाटिका खंड में बच्चों के स्मरण शक्ति, पाचन शक्ति, शारीरिक शक्ति, व्याधि क्षमत्व और प्रतिरोधक क्षमता विकास के लिए बच्चों को सुवर्णप्राशन की प्रथम खुराक दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन एवं माता सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने करवाया। कार्यक्रम में प्रस्तावना रखते हुए विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने कहा ने कहा कि शिशु के समग्र विकास और स्वस्थ रखने के लिए उसको सुवर्णप्राशन पिलाने की योजना है। आगे उन्होंने कहा कि यह सुवर्ण प्राशन हमारे देश का एक भारतीय टीकाकरण है। स्वर्णप्राशन खुराक से बच्चे का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. अमिता कुमारी ने कहा इससे शिशु का समग्र विकास होता है। विद्यालय के सचिव ने कहा स्वर्णप्राशन खुराक के प्रयोग से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव हैl कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली मेहता, शुभ लता कुमारी, वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार, राहुल पासवान ,आनंद चौबे, रवि रंजन, नरेंद्र कुमार सिन्हा आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *