केरेडारी | केरेडारी अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने गुरुवार को अंचल कार्यालय में सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के 108 मतदान केंद्रों का नजरी नक्शा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दो दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित बूथ बीएलओ पर्यवेक्षक को दिया है। बैठक में चंदन गुप्ता शिक्षक ,शिवचरण साव शिक्षक ,सैयद हुसैन पंचायत सचिव, तालेश्वर गोप पंचायत सचिव आदि पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बड़कागांव | बड़कागांव पश्चिमी पंचायत अंतर्गत देवी मंदिर के प्रांगण में खराब पड़े जल मीनार एवं चापानल को बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने मरम्मत करवा कर पानी चालू करवाया। बता दें की उक्त जलमीनार एवं चापानल कई दिनों से खराब पड़ा था। जिसके कारण ग्रामीणों एवं पूजा करने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुखिया रंजीत कुमार ने संज्ञान में लेते हुए तुरंत मरम्मत करवाया ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े।


