रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष व्याख्यानमाला

रामगढ़ | रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष व्याख्यानमाला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ केरू प में मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रैनिंग कालेज, रामगढ के प्राचार्य डॉ आंनद किशोर मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित रहे व उन्हें पौधा देकर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया द्वारा सम्मानित किया गया। व्याख्यानमाला कार्यक्रम के पहले दिन “समावेशी शिक्षा के लिए मार्गदर्शन और परामर्श ” विषय पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता डा. आनन्द किशोर ने कहा कि समावेशी शिक्षा में मार्गदर्शन और परामर्श एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो सभी छात्रों को उनकी विविध आवश्यकताओं के बावजूद सफल होने में मदद करते हैं। मार्गदर्शन और परामर्श, छात्रों को उनकी क्षमताओं, रुचियों और जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत सहायता प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कहा समावेशी शिक्षा के लिए मार्गदर्शन और परामर्श अमेरिकी स्कूल काउंसलर एसोसिएशन 250: 1 के छात्र-से-परामर्शदाता अनुपात की सिफारिश करता है। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी व्याख्यातागण शिवानी कुमारी,सुनिति बाला चंद्रा ,अनिल कुमार प्रजापति ,प्रज्ञा आदित्य, मनोजकुमार,गणेश,सौरभ,अंजलि , सुरेश कुमार व सत्र 2023-25 और 2024-26 बीएड के प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्या कुमारी व आकाश अनिल दास ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *