रामगढ़ | रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारीकलां के हरिजन टोला निवासी जयदेव कुमार नायक ने रामगढ़ के एसटी/एससी थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। उन्होंने,आवेदन में कहा है कि जेएलकेएम की महिला नेत्री द्वारा अनुसूचित जाति के नायक समाज के प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी किया गया। उन्होंने थाना प्रभारी से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन देने के दौरान थाना में उत्तम पासवान, अमरदीप राम, शंकर नायक, विशु रजवार, जयदेव नायक, नीरज नायक, मंजित भोक्ता, विनय नायक, राजू नायक, सुमित नायक आदि मौजूद थे। उरीमारी | सीसीएल के डीटी सीएस तिवारी और छह स्वतंत्र डायरेक्टर ने बरका-सयाल का दौरा किया । इस दौरान निदेशकों ने सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग खुली खदान, साइलो-सीएचपी, भुरकुंडा परियोजना की बलकुदरा खुली खदान सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर जीएम अजय सिंह, बिरसा पीओ सुबोध कुमार, उरीमारी पीओ दिलीप कुमार, भुरकुंडा पीओ पीओ राकेश सत्यार्थी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। भास्कर न्यूज़ | घाटोटांड़ गायत्री शक्तिपीठ राजेंद्र नगर के गायत्री परिवार ने शुक्रवार को भेलगढ़ा में नशामुक्त अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अरुण प्रसाद ने किया। उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर मां गायत्री महिमा पत्र और गायत्री चालीसा का वितरण िकया। अरुण प्रसाद ने कहा कि नशा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। धन की भी बर्बादी होती है। उन्होंने लोगों को मां गायत्री की आराधना करने और रोज 108 बार गायत्री मंत्र जपने का संकल्प दिलाया। कहा कि इससे जीवन की दिशा सुधरेगी और सद्गति मिलेगी। अभियान के तहत लगभग दो दर्जन परिवारों को गायत्री महिमा पत्र और चालीसा दी गई। इस अभियान में अरुण प्रसाद के साथ आनंदी, संजू देवी, ज्योति देवी, मानो देनी, दीपेश कुमार, आरती देवी, तनु देवी, उर्मिला देवी, प्रिया देवी, श्रीपति प्रसाद, जितेंद्र केवट, सुमन देवी, गोपाल राम, संजय कुमार, अजय राम, उदय कुमार, दिनेश कुमार, सोनम देवी, गीता देवी, नीता देवी, चंदा देवी, सविता देवी और कविता कुमारी शामिल रहे। रामगढ़ | रामगढ़ शहर के नईसराय में एक और महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई की घटना हुई। यह घटना 25 जून की है। जानकारी के अनुसार नईसराय के सीसीएल स्टाफ कॉलोनी निवासी सोनल कुमारी अपने मां के घर आई थी। यहां से वह अपने भाई के साथ स्कूटी से अपना ससुराल नईसराय के सीसीएल कॉलोनी जा रही थी। इस बीच नईसराय मोड़ के पहले स्कूटी का तेल खत्म होने पर वह उतर कर सड़क किनारे खड़ी थी,और उसका भाई तेल भराने चल गया। इस बीच अचानक बाइक सवार युवक आए और पीछे से झपट्टा मार कर गले से सोने का चेन छिनकर तेजी से भाग गया। उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।


