भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिला के स्वास्थ्य विभाग में रिसेप्शनिस्ट के पद पर नौकरी करने के लिए नकली नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची महिला को जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सौमोशंकर षाड़ंगी ने पुलिस के हवाले किया। जानकारी हो कि महिला के पास जो नियुक्ति पत्र था, उसे नियोग पत्र में उसे घाटाल सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्य करने की बातें लिखी हुई थी। महिला जब नियुक्ति पत्र लेकर जिला स्वास्थ्य भवन पहुंची और नियुक्ति पत्र दिखाया। जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने नियुक्ति पत्र को देखा। नियुक्ति पत्र नकली निकला, महिला से जब इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसे एक संस्थान की ओर से यह नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसके बाद मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद महिला को पुलिस के हवाले किया गया। पश्चिम मेदिनीपुर जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सौमोशंकर षाड़ंगी का कहना है कि घाटाल सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में दरअसल रिसेप्शनिस्ट का कोई पद नहीं है। नियुक्ति पत्र को देखते ही समझ आ गया था कि पत्र नकली है। कुछ लोग हमारे विभाग को बदनाम करके गरीबों को झूठे सपने दिखाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। पुलिस को दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।


