सरकारी जमीन पर लगाया बोर्ड

बारियातू | सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने के लिए प्रखंड प्रशासन ने गुरुवार को तीन मौजा में सूचना बोर्ड लगाए। सीओ नंद कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रखंड के सभी हल्का में सीएस आरएस से सरकारी भूमि को चिह्नित करते हुए साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। बोर्ड पर मौजा का नाम, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, रकबा और जमीन का प्रकार लिखा गया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह भूमि सरकारी है। इसका क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकता। कोई व्यक्ति ऐसा करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। अब तक प्रखंड के चार मौजा की 123.42 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित कर बोर्ड लगाए जा चुके हैं। मौके पर अमीन संजय यादव, अंचल प्रधान सहायक कपिलदेव सिंह, अनुसेवक बिंदेश्वर राम सहित अन्य उपस्थित थे। साइनबोर्ड लगाते अंचलकर्मी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *