सुनील दास विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

हंटरगंज | चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान ने शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों व विभागीय बैठक और विभिन्न प्रकार के योजनाओं के कार्यान्वयन मे समन्वय स्थापित के लिए पूर्व जिलापरिषद सदस्य सुनील कुमार दास को विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। और विभाग से संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए सुचित किया है ।जिसमें बताया कि सुनील कुमार दास को चतरा विधानसभा के खाद्य आपूर्ति विभाग का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है । विधायक की अनुपस्थिति में मनोनीत ,सदस्य श्री दास प्रतिनिधि के रूप मे बैठक में शामिल होंगे और कार्यों की देखभाल करेंगे। विधायक प्रतिनिधि बनने पर डीग्री कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर जैनेन्द्र कुमार सिंह चंद्रिका यादव, पिंटू सिंह, रोशन सिंह, अरुण कुमार चौरसिया, भाजपा नेताओ ने विधायक को आभार व्यक्त करते हुए श्री दास को शुभकामनाएं दी है। चतरा | चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान ने दीभा मोहल्ला निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ सोनू को अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सौरभ अग्रवाल को कल्याण विभाग का प्रतिनिधि बनाया गया है। सौरभ अग्रवाल ने विधायक जनार्दन पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उस जिम्मेवारी को निभाने का प्रयास करेंगे। आम लोगों की जो भी समस्या उनतक आएगी उसका समाधान कराया जाएगा। सौरभ अग्रवाल को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर बॉबी राम, देवनंदन सोनी, सीटू अग्रवाल आदि ने बधाई दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *