1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए सफाई व सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

लुधियाना| 1 जुलाई से पंजाब के सभी स्कूल दोबारा खुलेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि खुलने से पहले स्कूल परिसर की पूरी सफाई, पेयजल स्रोतों की क्लोरीनेशन, किचन और बर्तनों की विशेष सफाई, डेस्क-बेंच की मरम्मत और मिड-डे-मील अनाज की जांच सुनिश्चित की जाए। कक्षाओं में जाले, मिट्टी और धूल हटाई जाए, छतों पर उगी घास व झाड़ियां साफ की जाएं। पंखों की मरम्मत, कक्षाओं में रोशनी और हवा की व्यवस्था, शौचालयों की सफाई और फिनाइल व मच्छरनाशी का छिड़काव अनिवार्य किया गया है। विभाग ने कहा कि स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत खुशनुमा माहौल में हो, जिससे वे पढ़ाई के लिए प्रेरित हों। साफ-सफाई और सतर्कता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *