मुश्किलों से निकलने का मार्ग प्रभु की शरण में ही मिलता है : सोनू बाबा

लुधियाना| किला मोहल्ला स्थित दरबार बाबा सिद्ध गोरिया नाथ में साप्ताहिक समारोह के दौरान संत सोनू बाबा ने कहा कि जीवन समस्याओं से भरा है, लेकिन प्रभु की शरण में जाकर ही व्यक्ति उन्हें पार कर सकता है। जब तक आत्मसमर्पण नहीं होता, तब तक उद्धार संभव नहीं। समारोह में मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का और मंजू सिक्का ने भी भाग लेकर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। अविनाश सिक्का ने कहा कि जो व्यक्ति यहां आकर मस्तक झुकाता है, उस पर सिद्ध बाबा गोरिया नाथ की कृपा अवश्य होती है। कार्यक्रम में शाम बाबा, मनोहर लाल सुमन, पलक और मोहित कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *