जय जगन्नाथ के जयघोषों से गूंजा महानगर

लुधियाना| जय जगन्नाथ, जय बलदेव, जय सुभद्रा के जयघोषों से पूरा चंद्र नगर गूंज रहा था। भक्त नाच-गाकर भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत कर रहे थे और पूरा क्षेत्र पुरी धाम जैसा प्रतीत हो रहा था। मौका था श्री जगन्नाथ पुरम चंदर नगर से श्री जगन्नाथ मंदिर समिति की ओर से पूरी परम्परा व हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की पारम्परिक रथयात्रा का। भगवान जगन्नाथ मंदिर से बैंड-बाजो के साथ चारों विग्रहों को पूरी श्रद्धा के साथ रथ पर लाकर विराजमान किया गया। श्री जगन्नाथ जी के प्रथम सेवा के राज अधिकारी सुरिन्द्र कुमार ने भगवान जगन्नाथ जी के रथ की सफाई सोने के झाड़ू के साथ की, फिर महाआरती की। पं. भीमसेन पाढी, पं. विष्णु चरण पं. पूर्ण ने पूर्ण पांधी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान जी की स्तुति कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा में संत-समाज की ओर से विवेक निष्काम आश्रम प्रीतम नगर से स्वामी विवेक देव ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। रथयात्रा में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, गौरव बग्गा, मोती भनोट, सैफुल्लाह निसार आदि ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर झंडू चौक, शिव चौक, इस्कॉन मंदिर चौक, कैलाश चौक, दंडी स्वामी चौक, हैबोवाल, आनंद नगर से होते हुए गुंडिचा मंदिर में महाआरती के साथ सम्पन्न हुई। विक्रम भुइयां ने बताया कि जो भगवान की डोरी खींचता है वो परम भाग्यशाली होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *