मां अंजली का लाला दिखने में भोला…

भास्कर न्यूज|लुधियाना संतोषी माता मंदिर में पंडित भिक चंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर की महिला मंडल की ओर से मां संतोषी के चरणों में संकीर्तन कर भक्तों को भक्तिरस से सराबोर किया गया। संकीर्तन की शुरुआत गणपति वंदना से की गई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महिलाओं ने मां अंजली का लाला दिखने में भोला भाला दुष्टों को मार डाला, जिसकी उंगलियों पर चलता ये संसार है, वो खाटू वाला मेरा श्याम है, मेरे सर पर सदा तेरा हाथ रहे खाटू श्याम, तू सदा मेरे साथ रहे, तू ओहले ओहले आ पहाड़ा वालिये, जय जय बजरंग बली, जोगी दिल से पुकारे तुझे जैसे भजनों को स्वरबद्ध कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए पंडित भिक चंद ने कहा कि सत्संग और संकीर्तन से मन के विकार समाप्त होते हैं और मन परमात्मा के चरणों में लगता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा भाव के भूखे हैं, और जैसी भावना होती है, वैसा ही फल मिलता है। अंत में सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आत्मिक शांति देने वाला अनुभव बताया। मंदिर प्रांगण भक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *