व्यापारिक विस्तार के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहन

रांची| झारखंड चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में झारखंड चैंबर का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वियतनाम में भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत संदीप आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारतीय राजदूत आर्य ने वियतनाम के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक परिदृश्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पेशल इकोनॉमिक जोनों में प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए बताया कि वियतनाम में व्यापार स्थापित करना सरल और सुविधाजनक है। भारतीय राजदूत ने वर्तमान राजनीतिक व कारोबारी स्थिरता को भारत के निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने झारखंड के उद्यमियों को वियतनाम में व्यापारिक विस्तार, साझेदारी तथा निर्यात के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों का उल्लेख किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *