रांची| सीए नआई चर्च के युवा इकाई डाइसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट का तीन दिवसीय लीड शिप डेवल मेंट प्रोग्राम का आयोजन वीमेंस प्राइमरी टीचर एजुकेशन कॉलेज चर्च रोड रांची में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि बिशप बीबी बास्के उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय डीसीवाईएम का सत्र 2025 से 2028 के लिए चुनाव हुआ। जिसमें सभानेत्री के रूप में प्रतिभा रोबा, उप-सभापति एनोश कंडु लना, सचिव एंजेल केरकेट्टा और कोषाध्यक्ष अगस्तीन बारजो चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूरे झारखंड और ओड़िशा से 7 सदस्यों का चुनाव किया गया। चुनाव के बाद बिशप ने सभी को शपथ दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।


