रांची| दीपशिखा एवं सीआरसी रांची के तत्वावधान में दीपशिखा प्रांगण में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सीआरसी के पुनर्वास पदाधिकारी बसंत कुमार प्रधान ने हेलेन केलर एवं अंतरराष्ट्रीय बधिरांधता दिवस की जानकारी दी। मानसिक स्वस्थ्य की महता पर अदिति भसिन ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ्य रहने की सलाह दी। दीपशिखा की निदेशिका डॉ. अलका निजामी ने अभिभावकों को प्रेरित किया। जागरुकता कार्यक्रम में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमे रामगढ़ व रांची के अभिभावक, बच्चे शामिल हुए। मौके पर सीआरसी के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद, दीपशिखा के निदेशिका सुधा लिल्हा, मंजू गुप्ता, उमा सेनगुप्ता, प्रिंसिपल गोपिका आनंद एवं प्रमोद कुमार शामिल हुए।


