लखनऊ के सबसे बड़े चर्च का ड्रोन VIDEO:नाव जैसे आकार में दिखा कैथेड्रल चर्च; 1860 में रायल इंजीनियर्स ने बनाया था डिजाइन

क्रिसमस पर लखनऊ के चर्चों में सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ रही। चर्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रभु यीशू की झांकियां और नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। हजरतगंज में कैथेड्रल चर्च का आकार नाव जैसा दिखाई पड़ा। इसे इटैलियन आर्किटेक्ट ने बनाया था और इसका डिजाइन रायल इंजीनियर्स समूह ने 1860 में तैयार किया था। उस समय यह अंग्रेजों का शहीद स्मारक भी कहा जाता था। बुधवार को इसकी ख़ूबसूरती देखते ही बनी। सुबह क्रिसमस की प्रार्थना के बाद लगातार भीड़ बढ़ती चली गई और शाम होने के बाद चर्च में पैर रखने की जगह नहीं बची। ईसाई समुदाय के अलावा दूसरे धर्म के लोग भी कैथेड्रल चर्च पहुंचे। शहर के सबसे बड़े चर्च के क्रॉस की भी अपनी कहानी है। सबसे ऊंचा दूधिया स्टार अपनी अलग ही आभा बिखेरता दिखाई दिया। चर्च में पिछले 6 पीढ़ियों से स्टार लगाने का काम मुसलिम परिवार द्वारा किया जाता है। इस बार भी इस परिवार के मोहम्मद अली ने स्टार लगाया। अली बताते हैं कि स्टार लगाने का काम 2004 से कर रहे हैं। इससे पहले यह कार्य उनके वालिद वाजिद अली करते थे। शहर के बीचो बीच चमकते स्टार को देख लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं। देखें पूरा वीडियो… यह भी पढ़ें लखनऊ के चर्च में ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’:इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली ने श्रीमद्भगवद्गीता बांटी, मौलाना बोले- मुस्लिमों का चर्च जाना नाजायज यूपी में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रभु यीशु के मानवता के लिए किए गए त्याग, बलिदान को याद किया गया। प्रेयर के बाद सभी ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *