प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना| शहर के एक होजरी कारोबारी से प्रॉपर्टी का सौदा कर 1 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर-2 में शिकायत देकर तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता तेजिंदर पाल सिंह, निवासी सैक्टर-39, ने बताया कि पिछले साल उन्होंने इंदरपाल सिंह और मनजीत कौर, निवासी ओमैक्स रेसिडेंशियल, और धीरज नारंग, निवासी किदवई नगर, से 1 करोड़ रुपए में एक प्रॉपर्टी का सौदा किया था। तेजिंदर ने आरोपियों को समय पर पूरी रकम चुका दी, लेकिन रकम लेने के बाद भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई गई। जब उन्होंने प्रॉपर्टी या पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। कई महीनों तक परेशान होने के बाद तेजिंदर ने पुलिस से संपर्क किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *